अन्नपूर्णा योजना के तहत अभिनव कॉलेज में दो दिवसीय खाद्य स्टॉल का आयोजन
अभिनव महाविद्यालय के डीएलएलई विभाग की ओर से अन्नपूर्णा योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य स्टॉल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार कर उनकी बिक्री की और उद्यमिता, नियोजन व प्रबंधन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया
अभिनव महाविद्यालय के आजीवन अध्ययन एवं विस्तार विभाग (डीएलएलई) की ओर से अन्नपूर्णा योजना के तहत दो दिवसीय खाद्य पदार्थ स्टॉल उपक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस उपक्रम में डीएलएलई के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थ तैयार किए और उनके स्टॉल लगाकर बिक्री की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता, नियोजन, प्रबंधन और टीम भावना का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। उपक्रम को महाविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की ओर से भी अच्छा प्रतिसाद मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अल्विन मेनेजेस और सीडीसी चेयरपर्सन किरण पाटील ने खाद्य स्टॉल का दौरा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
यह उपक्रम डीएलएलई समन्वयक प्रा. शुभांगी चाळके के मार्गदर्शन तथा डीएलएलई सदस्य प्रा. भारत राठौड़ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभाग की ओर से सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया
What's Your Reaction?