मीरा-भाईंदर में श्री गणेशोत्सव स्पर्धा-2026 का आयोजन, उत्कृष्ट गणेश मंडलों को मिलेगा सम्मान

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ‘श्री गणेशोत्सव स्पर्धा-2026’ आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट गणेश मंडल, आकर्षक प्रतिमा, पर्यावरण अनुकूल सजावट और सामाजिक संदेश जैसी विभिन्न श्रेणियों में मंडलों का मूल्यांकन किया जाएगा

Sep 13, 2026 - 23:34
 0  0
मीरा-भाईंदर में श्री गणेशोत्सव स्पर्धा-2026 का आयोजन, उत्कृष्ट गणेश मंडलों को मिलेगा सम्मान

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर श्री गणेशोत्सव स्पर्धा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। महानगरपालिका की ओर से अधिक से अधिक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की गई है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, आकर्षक श्री गणेश प्रतिमा, पर्यावरण अनुकूल सजावट, पर्यावरण एवं सामाजिक संदेश देने वाली झांकी तथा पिछले वर्ष मंडल द्वारा किए गए उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों जैसी विभिन्न श्रेणियों में मूल्यांकन किया जाएगा।

गणेशोत्सव की तैयारियों को लेकर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में शुक्रवार को पत्रकार परिषद आयोजित की गई। इस दौरान गणेशोत्सव के दौरान नागरिकों और गणेश भक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए महानगरपालिका की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी गई।

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम विसर्जन तालाबों की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही विसर्जन स्थलों पर आवश्यक नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं।

गणेशोत्सव को देखते हुए शहर की सड़कों पर मौजूद गड्ढों को भरने और सड़कों को बेहतर स्थिति में रखने के काम में तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। गणेश भक्तों और नागरिकों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, विसर्जन जुलूस और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से योजना बनाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

महानगरपालिका ने सभी गणेशोत्सव मंडलों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रजत जयंती वर्ष के गणेशोत्सव को विशेष बनाने की अपील की है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow