महापौर डिंपल मेहता का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, 25 हजार पौधारोपण से लेकर डिजिटल सेवाओं तक कई योजनाओं की शुरुआत
मीरा-भाईंदर की महापौर Dimple Mehta के जन्मदिन पर 25 हजार पौधारोपण अभियान, दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह, स्वास्थ्य शिविर, 'माय माऊली योजना' और तीन नई डिजिटल नागरिक सेवाओं का शुभारंभ किया गया
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में महापौर डिंपल मेहता का जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में 25 हजार पौधारोपण अभियान, विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, माय माऊली योजना की शुरुआत तथा नागरिकों के लिए तीन नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महापौर डिंपल मेहता, महानगरपालिका आयुक्त Radhabinod A. Sharma, उपमहापौर और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में 25 हजार पौधारोपण अभियान के शुभारंभ से हुई। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 25,000 पौधे लगाए जाएंगे।
इसके बाद भाईंदर (पूर्व) स्थित इंद्रलोक नाका के महानगरपालिका दिव्यांग क्लोजनेस सेंटर (स्पेशल चाइल्ड सेंटर) में विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया। साथ ही महानगरपालिका स्कूल क्रमांक-8 के विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।
मिरा रोड (पूर्व) स्थित पद्मश्री डॉ. आप्पासाहेब धर्माधिकारी सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और आयुष्मान भारत कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन भी किया गया।
महिला एवं बाल कल्याण समिति के अंतर्गत शुरू की गई माय माऊली योजना के तहत 40 पात्र विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इसके अलावा विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं के 6 बच्चों की शिक्षा के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर नागरिकों को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन नई डिजिटल सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया। इनमें ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा, सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडप NOC पोर्टल तथा Pothole Reporting & Repair System मोबाइल ऐप शामिल हैं। इन सेवाओं के माध्यम से नागरिक घर बैठे आवेदन, दस्तावेज अपलोड, ऑनलाइन भुगतान और शिकायतों की निगरानी कर सकेंगे।
इस कार्यक्रम में उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अनीता पाटील, उपसभापति हेमा बेलानी, शिक्षा समिति की सभापति स्नेहा पांडे, शहर अभियंता दीपक खांबित, नगरसेविका दीप्ती भट, हेतल परमार, सुरेखा सोनार, रूपाली मोदी, जया दत्ता, नगरसेवक तरुण शर्मा, विशाल पाटील, सिस्टम मैनेजर राज घरत सहित महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे
What's Your Reaction?