मीरा-भाईंदर में अमित ठाकरे ने छात्रों से किया संवाद, कॉलेज यूनिट का उद्घाटन और Gen-Z स्ट्रीट शो का लिया आनंद
मनसे विद्यार्थी सेना अध्यक्ष अमित ठाकरे ने मीरा-भाईंदर के शंकर नारायण शिक्षण संस्था और कॉलेज का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। कॉलेज यूनिट बोर्ड का उद्घाटन करने के साथ उन्होंने Gen-Z स्ट्रीट शो का भी आनंद लिया। अमित ठाकरे से मिलने और फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे। इस दौरान मनसे नेता अविनाश जाधव ने मराठी भाषा के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा
महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भाईंदर पूर्व स्थित शंकर नारायण शिक्षण संस्था का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने उनका गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।
इसके बाद अमित ठाकरे ने शंकर नारायण कॉलेज में युवाओं से संवाद किया और कॉलेज यूनिट बोर्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कॉलेज का दौरा करने के साथ ही आयोजित Gen-Z स्ट्रीट शो का भी आनंद लिया।
मनसे की ओर से बताया गया कि अमित ठाकरे मीरा-भाईंदर शहर में विद्यार्थियों से संवाद, सदस्यता पंजीकरण अभियान, कॉलेज यूनिट के उद्घाटन और Gen-Z स्ट्रीट शो में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
अमित ठाकरे से मिलने और उनके साथ फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मनसे नेता अविनाश जाधव भी उनके साथ मौजूद रहे।
वहीं, मराठी सीखने के लिए रिक्शा और टैक्सी चालकों को दी गई समय-सीमा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर अविनाश जाधव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव को देखते हुए मराठी भाषा का अपमान किया जा रहा है। जाधव ने कहा कि भाजपा को वोट देने वाले मराठी लोगों को कल का जल्लोष देखना चाहिए
What's Your Reaction?