मेंढक का पीछा करते घर में घुसा विषैला सांप, बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत

Aug 12, 2025 - 14:29
 0  3
मेंढक का पीछा करते घर में घुसा विषैला सांप, बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत

बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलजोरा गांव में मंगलवार को सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव के स्व. मैनेजर सिंह की पत्नी दानी देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, दानी देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में फर्श पर सो रही थीं। उसी दौरान एक विषैला सांप मेंढक का पीछा करते हुए घर में घुस गया और सो रही महिला को डंस लिया। जब परिजनों ने उन्हें बेहोश देखा, तो तुरंत रिजर्व वाहन से रेफरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर कटोरिया थाने की महिला दारोगा पम्मी गुप्ता मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका का इकलौता बेटा अशोक सिंह मां की मौत से गहरे सदमे में है।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में सांपों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow