ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! महिला एजेंट गिरफ्तार, 4 युवतियों का रेस्क्यू

ठाणे के कापूरबावड़ी इलाके में क्राइम ब्रांच की अनैतिक मानव तस्करी शाखा ने कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में एक महिला एजेंट गिरफ्तार हुई और चार युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है

Aug 21, 2026 - 22:36
 0  1
ठाणे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! महिला एजेंट गिरफ्तार, 4 युवतियों का रेस्क्यू

ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की अनैतिक मानव तस्करी शाखा ने कापूरबावड़ी इलाके में कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के कथित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके संपर्क में बताई जा रही चार युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कापूरबावड़ी नाका स्थित लेक सिटी मॉल और बर्गर किंग के पास एक महिला एजेंट द्वारा ग्राहकों को युवतियां उपलब्ध कराने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी ग्राहक और पंच की मदद से जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए महिला एजेंट को हिरासत में लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला कथित तौर पर स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर उन्हें देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराती थी। पुलिस के मुताबिक यह गतिविधि पिछले करीब एक साल से चल रही थी और इसका नेटवर्क गुजरात, गोवा, लोनावला, मुंबई तथा ठाणे तक फैला होने की जानकारी सामने आई है।

कार्रवाई के दौरान चार युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस अब इस मामले में महिला एजेंट के अन्य संभावित साथियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसके संपर्क में कितनी अन्य युवतियां थीं।

पुलिस ने गिरफ्तार महिला एजेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित महिला सुधारगृह भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और क्राइम एसीपी मदन बल्लाळ के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव तस्करी शाखा की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अंजली आंधळे और उनकी टीम द्वारा की गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow