मीरा रोड के स्पा पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी, 6 युवतियों का रेस्क्यू, 2 मैनेजर गिरफ्तार
मीरा रोड के ओल्ड पेट्रोल पंप के सामने स्थित वेलमोरा स्पा पर क्राइम ब्रांच ने कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, 2 मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 महिला आरोपी फरार हैं
मीरा रोड के ओल्ड पेट्रोल पंप के सामने स्थित वेलमोरा स्पा पर क्राइम ब्रांच ने कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई क्राइम डीसीपी संदीप डाइफोड और एसीपी बांगर के मार्गदर्शन में की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा से 6 युवतियों को रेस्क्यू किया। वहीं, स्पा के 2 मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में 2 महिला आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा से महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जब्त की है। इन दस्तावेजों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है
What's Your Reaction?