मीरा-भाईंदर में खराब सड़कों पर मनसे का विरोध, डेढ़ फीट लंबा व्यंग्यात्मक पत्र देकर निगम को घेरा

मीरा-भाईंदर में खराब सड़क निर्माण को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने महानगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। मनसे शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने निगम आयुक्त और शहर अभियंता को करीब डेढ़ फीट लंबा व्यंग्यात्मक पत्र सौंपकर भ्रष्टाचार और घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया

Jul 21, 2026 - 20:54
 0  2
मीरा-भाईंदर में खराब सड़कों पर मनसे का विरोध, डेढ़ फीट लंबा व्यंग्यात्मक पत्र देकर निगम को घेरा

शहर में खराब सड़क निर्माण को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक बार फिर महानगरपालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनसे के शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने महापालिका आयुक्त और शहर अभियंता को करीब डेढ़ फीट लंबा व्यंग्यात्मक पत्र सौंपकर सड़क निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए।

मनसे ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के ठेके केवल कुछ चुनिंदा ठेकेदारों और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से दिए जा रहे हैं, जिसके कारण शहर में घटिया गुणवत्ता वाली सड़कें बन रही हैं और आम नागरिकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

व्यंग्यात्मक पत्र में महापालिका की कार्यप्रणाली पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा गया कि यदि यही व्यवस्था जारी रखनी है तो सड़क निर्माण के ठेके केवल पसंदीदा ठेकेदारों को ही दिए जाएं। इस माध्यम से मनसे ने निगम प्रशासन की कार्यशैली का विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान संदीप राणे ने मांग की कि नागरिकों के टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखी जाए, दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा शहर में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

मनसे ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी आगे भी आंदोलन जारी रखेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow