मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मीरा-भाईंदर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मीरा-भाईंदर में नगरसेवक महेश म्हात्रे द्वारा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण और दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरण जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर में समाजसेवा और जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभाग क्रमांक 10 के नगरसेवक महेश म्हात्रे के नेतृत्व में रक्तदान शिविर, नेत्र जांच (आई चेकअप) शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर तथा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जबकि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर वितरित कर उनकी सहायता की गई।
नगरसेवक महेश म्हात्रे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन को केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित रखने के बजाय समाजहित के कार्यों के माध्यम से मनाना अधिक सार्थक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संवेदनशीलता और जनकल्याण के पर्व के रूप में मनाना है। इसी सोच के साथ बिना बैनरबाजी और दिखावे के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद करने का प्रभावी माध्यम बनते हैं। नागरिकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा-आधारित कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की
What's Your Reaction?