मीरा-भाईंदर मनपा में नई नियुक्तियां, एड. रवि व्यास बने सभागृह नेता, आफरीन हुसैन को मिली विरोधी पक्षनेता की जिम्मेदारी
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा में महापौर डिंपल मेहता ने महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान किया। एडवोकेट रवि व्यास को सभागृह नेता, जबकि आफरीन मुझफ्फर हुसैन को विरोधी पक्षनेता नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के बाद मनपा की राजनीति में नए समीकरणों और प्रशासनिक फैसलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की सामान्य सभा में महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा की गई। महापौर श्रीमती डिंपल मेहता ने सभागृह के दौरान एडवोकेट रवि व्यास को सभागृह नेता पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
वहीं, विरोधी पक्षनेता पद की जिम्मेदारी आफरीन मुझफ्फर हुसैन को सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियों के बाद मनपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सामान्य सभा के दौरान महापौर द्वारा जैसे ही दोनों नामों की घोषणा की गई, सभागृह में मौजूद सदस्यों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से महानगरपालिका की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
अब शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक फैसलों में दोनों नेताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?