मीरा-भाईंदर में ₹11.45 लाख की चोरी का खुलासा, काशीगांव पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

मीरा-भाईंदर में काशीगांव पुलिस ने महज कुछ घंटों में कार्रवाई करते हुए कार से ₹11.45 लाख की नकदी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली

Jul 22, 2026 - 22:14
 0  0
मीरा-भाईंदर में ₹11.45 लाख की चोरी का खुलासा, काशीगांव पुलिस ने कुछ घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

मीरा-भाईंदर के काशीगांव पुलिस स्टेशन की अपराध प्रकटीकरण शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार से ₹11.45 लाख की नकदी चोरी करने वाले शातिर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पूरी ₹11.45 लाख की नकदी भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपनी कार में रखे बैग में ₹11,45,000 की नकदी रखी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर बैग सहित पूरी रकम लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत काशीगांव पुलिस थाने में दर्ज होते ही अपराध प्रकटीकरण शाखा ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने मंजूर अंसार उर्फ बबलू (25 वर्ष) को नवघर क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई पूरी ₹11.45 लाख की नकदी बरामद कर ली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ नवघर पुलिस थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

काशीगांव पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow