भाजपा युवा अध्यक्ष की चेतावनी का असर, पूनम सागर में नशा करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

पूनम सागर क्षेत्र में खुलेआम नशेबाजी की शिकायतों के बीच भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रणवीर बाजपेई ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। चेतावनी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Jun 9, 2026 - 21:07
 0  62
भाजपा युवा अध्यक्ष की चेतावनी का असर, पूनम सागर में नशा करने वाले आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

मिरा-भाईंदर के पूनम सागर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खुलेआम नशेबाजी की शिकायतें सामने आ रही थीं। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा था।
इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए भाजपा युवा मोर्चा मिरा-भाईंदर के अध्यक्ष रणवीर बाजपेई ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा युवा मोर्चा शहरहित में स्वयं कार्रवाई शुरू करेगा।
अल्टीमेटम के बाद पुलिस हरकत में आई और पूनम सागर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नशा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाजपा युवा मोर्चा ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।
रणवीर बाजपेई ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा शहर के नागरिकों की सुरक्षा और सामाजिक समस्याओं को लेकर आगे भी आवाज उठाता रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow