टोइंग गोडाउन में महिला ट्रैफिक कर्मचारी से धक्का-मुक्की, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

मीरा रोड के ट्रैफिक टोइंग गोडाउन में जुर्माना भरने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला द्वारा महिला ट्रैफिक कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Jun 9, 2026 - 21:04
 0  0
टोइंग गोडाउन में महिला ट्रैफिक कर्मचारी से धक्का-मुक्की, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

मिरा-भाईंदर के मीरा रोड स्थित ट्रैफिक शाखा के टोइंग गोडाउन में रविवार शाम जुर्माना भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नो-पार्किंग क्षेत्र से टो करके लाई गई स्कूटी को बिना जुर्माना भरे ले जाने का प्रयास किया गया, जिसके चलते विवाद उत्पन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक कर्मचारी ने वाहन मालिक को नियमानुसार जुर्माना भरने की प्रक्रिया समझाई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला बढ़ते हुए धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

घटना की शिकायत के आधार पर मीरा रोड पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक प्रफुल वाघ ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा और महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर कानूनी कार्रवाई की गई है। मामले की आगे जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow