गड्ढों की फोटो अपलोड करें, जीतें 'जागरूक नागरिक पुरस्कार'; मनसे की अनोखी पहल
मनसे ने मीरा-भाईंदर में 'जागरूक नागरिक पुरस्कार' अभियान शुरू किया है। 5 से 14 अगस्त तक 'POTHOLE' ऐप पर सबसे अधिक गड्ढों की तस्वीरें अपलोड करने वाले नागरिकों को 15 अगस्त को ₹5001 तक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मीरा-भाईंदर में जागरूक नागरिक पुरस्कार की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शहर के गड्ढों की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करना और शहर को गड्ढामुक्त बनाने में जनभागीदारी बढ़ाना है।
मनपा आयुक्त द्वारा शुरू किए गए POTHOLE मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जो नागरिक सबसे अधिक गड्ढों की तस्वीरें अपलोड करेगा, उसे जागरूक नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतियोगिता 5 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलेगी। विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार ₹5001, द्वितीय पुरस्कार ₹2222 और तृतीय पुरस्कार ₹1111 प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हाथों किया जाएगा।
इस अभियान का आयोजन मनसे के शहर संघटक शशी मेंडन, शहर सचिव हरेश सुतार और चंद्रशेखर जाधव द्वारा किया जा रहा है। हरेश सुतार ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अनोखी पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और 'POTHOLE' ऐप के माध्यम से गड्ढों की जानकारी देकर मीरा-भाईंदर को गड्ढामुक्त बनाने में सहयोग करें
What's Your Reaction?