500 रुपये की नोटों को तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का काशिगांव पुलिस ने किया पर्दाफाश

मीरा-भाईंदर के काशिगांव पुलिस ने 500 रुपये की असली नोटों को केमिकल के जरिए तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर 1,38,870 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है

Sep 21, 2026 - 00:39
 0  0
500 रुपये की नोटों को तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का काशिगांव पुलिस ने किया पर्दाफाश

भारतीय मुद्रा की 500 रुपये की असली नोटों को केमिकल में डालकर कोरे कागजों को 500 रुपये की नोटों में बदलने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम ऐंठने वाले गिरोह का काशिगांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, काशिगांव पुलिस थाना क्षेत्र के गोल्डन रिट्रीट होटल में कुछ आरोपी काले रंग का केमिकल लगी 500 रुपये की नोटें दिखाकर उन्हें केमिकल से धोने के बाद असली नोट बनाने का झांसा दे रहे थे। इसके बाद भारतीय मुद्रा के बदले तीन गुना नोट देने का लालच देकर हाथ की सफाई से लोगों की असली रकम लेकर फरार होने की कोशिश की जा रही थी।

गुप्त सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद डिटेक्शन टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। पुलिस ने अमोल वसंत बंडगर, चैत्राली शंकर चक्रवर्ती और निशा सुनील मोरे को कथित तौर पर ठगी करते हुए हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1,38,870 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ काशिगांव पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगळे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुलकुमार पाटील के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण टीम ने की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow