मीरा-भाईंदर में बेहतर बस सेवा का संकल्प, परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा के कार्यालय का उद्घाटन

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा के नए सभापति कार्यालय का विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता और मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा की मौजूदगी में उद्घाटन हुआ। मिश्रा ने नागरिकों को बेहतर और सुलभ बस सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। निमंत्रण पत्र को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने माफी मांगते हुए मराठी भाषा पर गर्व जताया

Aug 29, 2026 - 23:07
 0  1
मीरा-भाईंदर में बेहतर बस सेवा का संकल्प, परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा के कार्यालय का उद्घाटन

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा के सभापति कार्यालय का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विधायक नरेंद्र मेहता, महापौर डिंपल मेहता और मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा के हाथों उद्घाटन किया गया।

कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर राजकुमार मिश्रा ने मीरा-भाईंदर शहर के नागरिकों को बेहतर, सुविधाजनक और उत्कृष्ट बस सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनपा द्वारा संचालित बस सेवा का अधिक से अधिक नागरिक लाभ उठाएं और यात्रियों को अच्छी एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका चुनाव के बाद राजकुमार मिश्रा को परिवहन विभाग के सभापति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। महानगरपालिका की पांचवीं मंजिल पर स्थित सभापति कार्यालय का काम पूरा होने के बाद गुरुवार को पूजा-अर्चना के साथ नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

हालांकि, कार्यालय उद्घाटन के निमंत्रण पत्र हिंदी भाषा में छपने और उसमें कुछ नाम गलत लिखे जाने को लेकर चर्चा हुई थी। इस पर कई लोगों ने नाराजगी भी जताई थी। उद्घाटन समारोह के दौरान राजकुमार मिश्रा ने इस मामले को लेकर सभी से माफी मांगी और कहा कि उन्हें मराठी भाषा पर गर्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मराठी में संवाद भी किया।

मिश्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मीरा-भाईंदर के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है। शहर में बस सेवा को और अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow