क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर ₹2 लाख की साइबर ठगी, मीरा रोड के पीड़ित को पूरी रकम वापस

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर मीरा रोड के व्यक्ति से ₹2 लाख की साइबर ठगी की गई। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने ऑनलाइन मर्चेंट से संपर्क कर रकम को रुकवाया और पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस दिलाई

Sep 1, 2026 - 14:01
 0  0
क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के नाम पर ₹2 लाख की साइबर ठगी, मीरा रोड के पीड़ित को पूरी रकम वापस

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी के मामले में मीरा भाईंदर-वसई विरार साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹2,00,000 की पूरी रकम वापस दिलाई।

मीरारोड पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले शिकायतकर्ता को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को क्रेडिट कार्ड विभाग से जुड़ा बताया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर भेजी गई एक लिंक पर क्लिक करने को कहा।

शिकायतकर्ता ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके क्रेडिट कार्ड खाते से रकम कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें आर्थिक धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान साइबर पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम ऑनलाइन शॉपिंग के लिए एक ऑनलाइन मर्चेंट के माध्यम से इस्तेमाल की गई थी। पुलिस ने बिना देरी किए संबंधित ऑनलाइन मर्चेंट से संपर्क कर पत्राचार किया और संदिग्ध लेन-देन को रोकने तथा रकम वापस करने की कार्रवाई शुरू की।

साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ₹2 लाख की पूरी ठगी गई रकम रोककर शिकायतकर्ता के मूल खाते में वापस दिलाई गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow