शंकर नारायण महाविद्यालय में मनविसे का सदस्यता अभियान, छात्रों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के सदस्यता अभियान के तहत भाईंदर पूर्व स्थित शंकर नारायण महाविद्यालय में लगाए गए सदस्यता केंद्र को विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। छात्र अधिकारों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संगठन ने अधिक से अधिक छात्रों से जुड़ने की अपील की
महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना (मनविसे) का राज्यव्यापी सदस्यता अभियान 1 अगस्त से पूरे महाराष्ट्र में उत्साह के साथ जारी है। इसी अभियान के तहत भाईंदर पूर्व स्थित शंकर नारायण महाविद्यालय में महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना का सदस्यता केंद्र स्थापित किया गया, जहां विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद दिया।
सदस्यता केंद्र पर छात्रों ने संगठन से जुड़ने में उत्सुकता दिखाई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को संगठन के उद्देश्यों और छात्र हितों से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। आयोजकों का कहना है कि शिक्षा से संबंधित समस्याओं, विद्यार्थियों के न्यायसंगत अधिकारों तथा विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर प्रभावी आवाज़ उठाने के लिए अधिक से अधिक छात्रों का संगठन से जुड़ना आवश्यक है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना ने छात्रों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में सदस्य बनकर छात्र हितों की इस मुहिम को और मजबूत करें तथा अपने अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं
What's Your Reaction?