मीरा रोड में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश, अश्लील हरकत करने वाले युवक की लोगों ने की पिटाई
मीरा रोड में युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश करने वाले युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
मिरा भाईंदर के मीरा गावठाण इलाके में स्थित एक बस स्टॉप पर युवती से छेड़छाड़ की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक की शर्मनाक हरकत पास के होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने युवती के साथ अश्लील इशारे करते हुए उससे “तुम्हारा रेट क्या है?” जैसी आपत्तिजनक बात कही। युवक की हरकत से घबराई युवती खुद को बचाने के लिए पास के एक होटल में चली गई।
घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना शाखाप्रमुख Ajay Salve मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर फटकार लगाई और उठक-बैठक करवाकर माफी मंगवाई।
इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव और आक्रोश का माहौल बना रहा। वहीं, मिरा भाईंदर शहर में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
What's Your Reaction?