भाईंदर में संदिग्ध मौत से सनसनी, 58 वर्षीय व्यक्ति का शव खिड़की में लटका मिलाभाईंदर में संदिग्ध मौत से सनसनी, 58 वर्षीय व्यक्ति का शव खिड़की में लटका मिला
भाईंदर में 58 वर्षीय व्यक्ति का शव घर की खिड़की से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
भाईंदर के वॉर्ड क्रमांक 2 स्थित प्रभाग समिति क्रमांक 3 क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतक की स्थिति बेहद चौंकाने वाली थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का सिर खिड़की में फंसा हुआ था, जबकि पूरा शरीर बाहर की ओर लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?