6 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी का खुलासा, 10 दिन की तलाश के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

मीरा-भाईंदर के शगुन गोल्ड्स ज्वेलर्स से हुई 6 करोड़ रुपये की चोरी का नवघर पुलिस और क्राइम यूनिट-1 ने खुलासा किया। 10 दिनों की तलाश के बाद राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए और 3 किलो 250 ग्राम सोना समेत नकदी व कार बरामद की गई

Sep 9, 2026 - 21:46
 0  0
6 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी का खुलासा, 10 दिन की तलाश के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

मीरा-भाईंदर स्थित शगुन गोल्ड्स ज्वेलर्स से हुई करीब 6 करोड़ रुपये की चोरी का नवघर पुलिस और क्राइम यूनिट-1 ने खुलासा किया है। इस वारदात में करीब 4 किलो 300 ग्राम सोना चोरी हुआ था।

एमबीवीवी पुलिस आयुक्त निकेश कौशिक के मार्गदर्शन में नवघर पुलिस थाना और क्राइम यूनिट-1 की टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान इलाके में लगे करीब 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी जांच में ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी की भूमिका सामने आई।

जांच में पता चला कि कर्मचारी ने राजस्थान के अपने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। वारदात के बाद आरोपी गुजरात के रास्ते राजस्थान और फिर हिमाचल प्रदेश फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण कर उनका सुराग हासिल किया। इसके बाद पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में करीब 10 दिनों तक लगातार आरोपियों का पीछा किया।

आखिरकार राजस्थान में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों और फरार आरोपियों के रिश्तेदारों के पास से पुलिस ने 3 किलो 250 ग्राम सोना, 5 लाख 33 हजार रुपये नकद और एक बलेनो कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, चोरी हुए कुल माल में से करीब 50 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद 6 करोड़ रुपये की इस बड़ी चोरी की जांच अहम चरण में पहुंच गई है। पुलिस अब फरार आरोपियों और शेष चोरी के माल की तलाश में जुटी है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow