सुर्या क्षेत्रीय जलापूर्ति परियोजना की प्रगति की समीक्षा, मीरा-भायंदर में हुई महत्वपूर्ण बैठक
मीरा-भायंदर में सुर्या क्षेत्रीय जलापूर्ति परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए महापौर डिंपल विनोद मेहता और आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया
सुर्या क्षेत्रीय जलापूर्ति परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को मीरा-भायंदर महानगरपालिका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर डिंपल विनोद मेहता और मनपा आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा (आईएएस) ने की।
बैठक के दौरान परियोजना के विभिन्न चरणों में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, कार्यों में तेजी लाने, शेष कार्यों की योजना, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि भविष्य में मीरा-भायंदर के नागरिकों को पर्याप्त, नियमित और टिकाऊ जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। अधिकारियों को परियोजना की प्रगति में आने वाली बाधाओं को दूर कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत, नगरसेवक भगवती शर्मा, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
What's Your Reaction?