मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करें, आयुक्त राधाबिनोद शर्मा के अधिकारियों को निर्देश

मिरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर मानसून पूर्व नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Jun 3, 2026 - 22:44
 0  1
मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे करें, आयुक्त राधाबिनोद शर्मा के अधिकारियों को निर्देश

मिरा-भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को शहर में चल रहे मानसून पूर्व नाला सफाई कार्यों का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मूर्धा खाड़ी, राई गांव, डोंगरी आइस फैक्ट्री, पाली, गणेश देवल नगर, प्रशांत होटल के पास रेलवे समानांतर नाला, एस.एन. कॉलेज, चालघर उघाड़ी, काशीमीरा हाईवे तथा महाजनवाड़ी स्थित बाप्पा सीताराम से महाविष्णु मंदिर क्षेत्र तक नाला सफाई कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया।

आयुक्त शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि नागरिकों को बारिश के दौरान जलभराव अथवा अन्य किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए युद्धस्तर पर आवश्यक तैयारियां कर रही है।

इस निरीक्षण दौरे में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता नितीन मुकणे, शरद नानेगावकर, सहायक आयुक्त योगेश गुणीजन, उद्यान अधीक्षक नागेश वीरकर, स्वच्छता निरीक्षक, कर्मचारी तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow