4 वर्षीय मासूम की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
काशीमीरा के नीलकमल नाका क्षेत्र में नाले से मिले 4 वर्षीय बालक के शव मामले में काशिगांव पुलिस ने महज 48 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की बात कबूल की है।
काशीमीरा स्थित नीलकमल नाका क्षेत्र में नाले से बरामद हुए 4 वर्षीय बालक के शव मामले में काशिगांव पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोमवार को नीलकमल नाका परिसर के एक नाले में 4 वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक जांच में काशिगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बालक की हत्या की गई थी।
इसके बाद काशिगांव पुलिस स्टेशन की विशेष टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बालक की हत्या करने तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंकने की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
इस त्वरित कार्रवाई के लिए
What's Your Reaction?