बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी पारा तेज़

Sep 4, 2025 - 15:14
 0  1
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी पारा तेज़

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दरअसल, दरभंगा में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी अब चुनावी जंग का बड़ा और भावनात्मक मुद्दा बन गई है।

एनडीए खासकर भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला है। इसी को लेकर एनडीए ने आज (शनिवार) 'बिहार बंद' का आह्वान किया है।

सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले इस बंद के दौरान पटना समेत कई ज़िलों में एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। जगह-जगह प्रदर्शन और नारेबाज़ी हो रही है। बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुद्दा चुनावी माहौल में विपक्षी दलों को घेरने में एनडीए के लिए अहम साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow