नरेंद्र मेहता पर टिप्पणी को लेकर परेश शाह का गुरजोत सिंह को अल्टीमेटम; हिम्मत है तो 24 घंटे में मेरे वार्ड में आकर दिखाओ
मीरा-भाईंदर में विधायक नरेंद्र मेहता पर कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा नगरसेवक परेश शाह ने शिवसेना युवा नेता गुरजोत सिंह को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो 24 घंटे में उनके वार्ड में आकर दिखाएं। शाह ने चेतावनी दी कि नरेंद्र मेहता के खिलाफ किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
विधायक नरेंद्र मेहता पर सोशल मीडिया के जरिए कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर मीरा-भाईंदर की सियासत गरमा गई है। भाजपा नगरसेवक परेश शाह ने शिवसेना के युवा नेता गुरजोत सिंह को खुली चुनौती देते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
परेश शाह ने आरोप लगाया कि गुरजोत सिंह सोशल मीडिया पर विधायक नरेंद्र मेहता की व्यक्तिगत बातों को लेकर वीडियो बना रहे हैं और उन पर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी को लेकर शाह ने कहा, हिम्मत है तो 24 घंटे के अंदर मीरा-भाईंदर नहीं, सिर्फ मेरे वार्ड में आकर दिखाओ।
परेश शाह ने कहा कि मीरा-भाईंदर में भाजपा का विरोध करने वालों को विधायक नरेंद्र मेहता के बारे में बोलते समय अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सीधे तौर पर भाजपा नेताओं पर टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, इसलिए सोशल मीडिया पर हमला करने के लिए बाहरी लोगों को आगे किया जा रहा है।
परेश शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे विधायक के बारे में कोई भी गलत शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने गुरजोत सिंह को अपने वार्ड में आमने-सामने आने की चुनौती दी।
नरेंद्र मेहता पर कथित व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भाजपा नगरसेवक की इस खुली चुनौती के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार हैं
What's Your Reaction?