हेवी डिपॉजिट के नाम पर 19 नागरिकों से 1.36 करोड़ की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

नवघर पुलिस ने हेवी डिपॉजिट के नाम पर मीरा-भाईंदर के 19 नागरिकों से 1 करोड़ 36 लाख 81 हजार रुपये की कथित ठगी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया

Sep 10, 2026 - 23:31
 0  1
हेवी डिपॉजिट के नाम पर 19 नागरिकों से 1.36 करोड़ की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार

हेवी डिपॉजिट के नाम पर नागरिकों को आकर्षक ऑफर देकर 1 करोड़ 36 लाख 81 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला आरोपी को नवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने मीरा-भाईंदर क्षेत्र के कुल 19 नागरिकों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी की।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने नायगांव और पालघर स्थित कंस्ट्रक्शन साइट्स में हेवी डिपॉजिट की रकम निवेश करने के बदले नागरिकों को किराए पर घर देने और कुछ समय तक घर का किराया खुद भरने का लालच दिया। इस तरह विश्वास हासिल करने के बाद उसने नागरिकों से बड़ी रकम ली और शुरुआती कुछ महीनों तक किराया भरने के बाद किराया देना बंद कर दिया।

शिकायतें प्राप्त होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी महिला अपनी पहचान और मौजूदगी छिपाकर फरार हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नवघर पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नवघर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर किराए पर लेते या देते समय अथवा हेवी डिपॉजिट स्वीकार करते समय संबंधित व्यक्ति की पहचान, दस्तावेज, करारनामा और आर्थिक लेन-देन की उचित तरीके से जांच करें। पुलिस ने नागरिकों को आकर्षक आर्थिक आमिष के झांसे में न आने की भी सलाह दी है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow