NEET-UG पेपर लीक की आशंका से देशभर में हड़कंप राजस्थान में गड़बड़ी के दावे के बाद जांच तेज, एनटीए ने कहा — एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग
NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को लेकर देशभर में हड़कंप मच गया है। राजस्थान में कथित गड़बड़ी के दावों के बाद जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। वहीं, एनटीए ने कहा है कि वह मामले में सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहा है।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर एक बार फिर पेपर लीक की आशंका सामने आने से छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। राजस्थान में परीक्षा के दौरान कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के दावों के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा से पहले लाखों रुपये लेकर अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र या सैंपल पेपर उपलब्ध कराए जाने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ सवाल परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मिलते-जुलते पाए गए, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इस मामले में कहा है कि वह सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के चार दिन बाद एजेंसी को कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले थे, जिन्हें तुरंत संबंधित जांच एजेंसियों को भेज दिया गया।
राजस्थान पुलिस की विशेष जांच टीम (SOG) भी मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में दूसरे राज्यों के नेटवर्क पर भी शक जताया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित पेपर लीक में किन-किन लोगों की भूमिका रही और किस स्तर पर नेटवर्क सक्रिय था।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद देशभर के छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। मेडिकल प्रवेश जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।
What's Your Reaction?