NEET पेपर लीक के विरोध में मीरा रोड पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
NEET पेपर लीक मामले के विरोध में मीरा रोड स्थित शहीद मेजर कौस्तुभ राणे स्मारक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, निष्पक्ष जांच और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई
NEET पेपर लीक मामले के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मीरा रोड स्थित शहीद मेजर कौस्तुभ राणे स्मारक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आंदोलनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि छात्रों को न्याय मिले, NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
यह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मीरा रोड स्टेशन के पास स्थित शहीद मेजर कौस्तुभ राणे स्मारक पर आयोजित की जा रही है, जहां बड़ी संख्या में छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं
What's Your Reaction?