भायंदर: विधायक के सुरक्षा गार्ड पर अस्पताल कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप, नर्सों का कामबंद आंदोलन
भायंदर पश्चिम के पंडित भीमसेन जोशी शासकीय अस्पताल में विधायक के सुरक्षा गार्ड पर नर्सों और कर्मचारियों से अभद्रता व धमकाने का आरोप लगा है। विरोध में कर्मचारियों ने कामबंद आंदोलन किया, जबकि सुरक्षा गार्ड ने आरोपों से इनकार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैभायंदर पश्चिम के पंडित भीमसेन जोशी शासकीय अस्पताल में विधायक के सुरक्षा गार्ड पर नर्सों और कर्मचारियों से अभद्रता व धमकाने का आरोप लगा है। विरोध में कर्मचारियों ने कामबंद आंदोलन किया, जबकि सुरक्षा गार्ड ने आरोपों से इनकार किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
भायंदर पश्चिम स्थित पंडित भीमसेन जोशी शासकीय अस्पताल में विधायक के सुरक्षा गार्ड पर नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और धमकाने का आरोप लगने के बाद विवाद खड़ा हो गया। घटना से नाराज़ अस्पताल कर्मचारियों और नर्सों ने विरोध स्वरूप कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया तथा शिकायत दर्ज कराने के लिए भायंदर पुलिस थाने पहुंचे।
अस्पताल कर्मचारियों का आरोप है कि विधायक के सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी, जिससे अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया। कर्मचारियों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, विधायक के सुरक्षा गार्ड अरविंद ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विवाद की शुरुआत अस्पताल के एक सुरक्षा कर्मी के अभद्र व्यवहार के कारण हुई थी। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।
मामले की जानकारी मिलते ही भायंदर पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कांबले ने बताया कि शिकायत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, घटना को लेकर अस्पताल कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जबकि पुलिस निष्पक्ष जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी
What's Your Reaction?