मिरा-भाईंदर में कांदळवन की कटाई का आरोप, शिवसेना के बड़े नेता पर अवैध भराव और निर्माण का दावा

मिरा-भाईंदर क्षेत्र में कांदळवन (मैंग्रोव) कटाई और अवैध भराव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शिवसेना के एक बड़े नेता पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और अवैध निर्माण कराने के आरोप लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय राजनीति और प्रशासन में हलचल मच गई है।

May 11, 2026 - 14:21
 0  3
मिरा-भाईंदर में कांदळवन की कटाई का आरोप, शिवसेना के बड़े नेता पर अवैध भराव और निर्माण का दावा

मिरा-भाईंदर के ठाणे-घोड़बंदर रोड स्थित चेना बस स्टॉप के पीछे बड़े पैमाने पर कांदळवन (मैंग्रोव) की कटाई और अवैध भराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में स्थानीय शिवसेना के एक बड़े नेता का नाम सामने आने की चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित भूखंड पर पहले बड़ी संख्या में कांदळवन के पेड़ मौजूद थे। आरोप है कि पहले इन पेड़ों को नष्ट किया गया और उसके बाद अवैध रूप से मिट्टी भरकर जमीन तैयार की गई। इतना ही नहीं, अब इस जगह पर टीन का कंपाउंड बनाकर आरसीसी निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इतने बड़े स्तर पर भराव और निर्माण कार्य होने के बावजूद तहसीलदार कार्यालय, पालिका प्रशासन और महसूल विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय राजनीतिक दबाव के कारण अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पालिका प्रशासन और महसूल विभाग इस कथित अवैध निर्माण पर क्या कदम उठाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow