भाईंदर में चाय की टपरी पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुए सिलेंडर चोर

भाईंदर पूर्व के इंद्रलोक-6 इलाके में चाय की टपरी से गैस सिलेंडर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Jun 21, 2026 - 22:37
 0  0
भाईंदर में चाय की टपरी पर हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुए सिलेंडर चोर

भाईंदर पूर्व के इंद्रलोक-6 इलाके में चाय की टपरी से गैस सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे दो युवक ऑटो रिक्शा से घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने पहले इलाके और चाय की टपरी की रेकी की। मौका मिलते ही एक युवक टपरी के अंदर घुसा और वहां रखा गैस सिलेंडर उठाकर बाहर खड़े ऑटो रिक्शा में रख दिया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी वारदात से पहले इलाके का जायजा लेते और बाद में सिलेंडर लेकर भागते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद चाय की टपरी संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow