टमाटर की क्रेट को लेकर विवाद बना जानलेवा, सब्जी विक्रेता की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

भाईंदर के सब्जी मार्केट में टमाटर की क्रेट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लोहे की रॉड से हमले में घायल सब्जी विक्रेता की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jun 3, 2026 - 22:59
 0  1
टमाटर की क्रेट को लेकर विवाद बना जानलेवा, सब्जी विक्रेता की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
टमाटर की क्रेट को लेकर विवाद बना जानलेवा, सब्जी विक्रेता की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार
टमाटर की क्रेट को लेकर विवाद बना जानलेवा, सब्जी विक्रेता की मौत; चार आरोपी गिरफ्तार

मीरा-भाईंदर शहर के नवघर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के समीप लगने वाले सब्जी मार्केट में टमाटर की क्रेट को लेकर शुरू हुआ विवाद एक सब्जी विक्रेता की मौत का कारण बन गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 को सुबह लगभग 10 बजे सब्जी मार्केट में दो विक्रेताओं के बीच टमाटर की क्रेट को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि धीरज गुप्ता ने लोहे की रॉड से संतोष लल्लन सिंह पर हमला कर दिया। हमले में संतोष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए पहले जैन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मीरा रोड स्थित वॉकहार्ट अस्पताल में रेफर किया गया। इलाज के दौरान 2 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के भाई मनोज लल्लन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नवघर पुलिस ने धीरज गुप्ता, रोशन गुप्ता, राजन गुप्ता और अंजित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 118(1), 115(2) और 352(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

घटना के बाद सब्जी मार्केट क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow