आषाढ़ी एकादशी पर काशीमीरा में श्री विठ्ठल की भव्य पूजा और महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर मीरा-भाईंदर के काशीगांव स्थित श्री विठ्ठल मंदिर में महापौर डिंपल विनोद मेहता की पहल पर विधिवत पूजा, महाआरती और दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में वारकरी, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।
आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व पर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में काशीगांव के जरीमरी तालाब परिसर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति के समक्ष शनिवार सुबह 10 बजे विधिवत पूजा एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विठ्ठल भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
यह आयोजन महापौर डिंपल विनोद मेहता की पहल पर संपन्न हुआ, जिसमें भगवान विठ्ठल और माता रुक्मिणी की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था भी की गई, जिससे बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान विठ्ठल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वारकरी संप्रदाय के अनुयायी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने नागरिकों से आषाढ़ी एकादशी के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान विठ्ठल का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
काशीमीरा में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत नवघर क्षेत्र में भी धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना और महाआरती में सहभागिता निभाई
What's Your Reaction?