15 नंबर बस स्टॉप परिसर में विधायक नरेंद्र मेहता का अचानक निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश

मीरा रोड के 15 नंबर बस स्टॉप परिसर में विधायक नरेंद्र मेहता ने अचानक निरीक्षण किया। रिक्शा पार्किंग, नशीले पदार्थों के सेवन, फेरीवालों और देर रात तक खुली दुकानों को लेकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए

Sep 12, 2026 - 19:57
 0  0
15 नंबर बस स्टॉप परिसर में विधायक नरेंद्र मेहता का अचानक निरीक्षण, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के निर्देश

मीरा रोड स्थित न्यायालय परिसर के 15 नंबर बस स्टॉप क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों से मिली शिकायतों के बाद भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नागरिकों ने क्षेत्र में बड़ी संख्या में रिक्शा पार्किंग, नशीले पदार्थों के सेवन करने वाले लोगों की मौजूदगी, फेरीवालों और देर रात तक दुकानों के खुले रहने की शिकायत की थी। इन शिकायतों की वास्तविक स्थिति देखने के लिए विधायक नरेंद्र मेहता ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे और सभापति संजय थेराडे के साथ क्षेत्र का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में फेरीवाले और खाद्य पदार्थों के स्टॉल दिखाई दिए। कुछ स्टॉल पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल भी पाया गया। विधायक मेहता ने दुकानदारों और व्यवसायियों से नियमों का पालन करने तथा निर्धारित समय पर दुकानें बंद करने की अपील की। साथ ही खाद्य स्टॉल पर गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए।

विधायक नरेंद्र मेहता ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोग पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विधायक ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में होने वाली अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow