मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और 25 लाख की ठगी, मुंबई के शख्स पर केस दर्ज

रुशाली सिंघ
मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और 25 लाख की ठगी, मुंबई के शख्स पर केस दर्ज
हैदराबाद की एक 47 वर्षीय महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स की पहचान मुंबई निवासी शशिकांत कक्कड़ (42) के रूप में हुई है, जिसने महिला से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क किया था।
बेगमपेट पुलिस के अनुसार,महिला और आरोपी की जान-पहचान पहले मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों की बातचीत फेसबुक पर भी शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गंभीर हुए और जनवरी 2023 में शशिकांत हैदराबाद आया। वहां उसने एक लग्जरी होटल में ठहरते हुए कई बार महिला से मुलाकात की और भविष्य में शादी करने का भरोसा दिलाया।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और खुद को अमीर बताकर उसके परिवार को करीब 25 लाख रुपये शेयर बाजार में निवेश करने के लिए तैयार किया। यह पैसा महिला की बहन के बैंक खाते से आरोपी को ट्रांसफर किया गया।
पैसे मिलने के बाद शशिकांत मुंबई लौट गया और महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब महिला ने शादी के बारे में बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसे धमकी दी कि अगर वह संपर्क में रही तो वह उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
महिला की शिकायत के आधार पर बेगमपेट पुलिस ने शशिकांत कक्कड़ के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?