खड्डे भरो आंदोलन' में खुद सड़क पर उतरे शिवसैनिक, गड्ढे भरकर प्रशासन और महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

मीरा-भाईंदर में खराब सड़कों और जानलेवा गड्ढों के विरोध में शिवसेना ने 'खड्डे भरो आंदोलन' चलाया। शिवसैनिकों ने खुद गड्ढे भरते हुए महापालिका प्रशासन और महापौर के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा एफआईआर दर्ज करने की मांग की

Aug 6, 2026 - 20:04
 0  0
खड्डे भरो आंदोलन' में खुद सड़क पर उतरे शिवसैनिक, गड्ढे भरकर प्रशासन और महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा

शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों के विरोध में शिवसेना ने गुरुवार को 'खड्डे भरो आंदोलन' चलाते हुए सड़क पर उतरकर खुद गड्ढे भरे। आंदोलन के दौरान शिवसैनिकों ने महापालिका प्रशासन, महापौर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

शिवसेना का आरोप है कि फाउंटेन से गायमुख और ठाणे-घोड़बंदर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजाना लाखों नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का कहना है कि महापालिका में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है।

शिवसेना नेताओं ने दावा किया कि पुलिस और यातायात विभाग की ओर से गड्ढे तत्काल भरने के निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में काशीगांव मेट्रो स्टेशन से शिवसैनिकों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन शुरू किया और प्रतीकात्मक रूप से सड़क के गड्ढे भरकर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया।

शिवसेना ने आरोप लगाया कि महापौर और महापालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि नागरिकों की जान को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत नहीं की गई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि मीरा-भाईंदर के नागरिकों को सुरक्षित सड़कें मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow