मिरा-भाईंदर महानगरपालिका के ब्रांड एम्बेसडर बने अभिनेता डॉ. गिरीश ओक
मिरा-भाईंदर महानगरपालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभिनेता डॉ. गिरीश ओक को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अभियान के तहत शहर में स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने, नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मिरा-भाईंदर महानगरपालिका ने प्रसिद्ध अभिनेता डॉ. गिरीश ओक को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
इस संबंध में महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा (आईएएस), उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर तथा डॉ. गिरीश ओक के बीच स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मिरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण (आईपीएस) भी उपस्थित रहे।
महानगरपालिका ने बताया कि आने वाले समय में स्वच्छ, सुंदर और विकसित मिरा-भाईंदर के निर्माण के लिए नागरिकों की भागीदारी के साथ कई जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। इन अभियानों को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने में डॉ. गिरीश ओक का मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
What's Your Reaction?