भायंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन के बाहर पीड़ित परिवार का धरना; छोटे बच्चों संग तपती धूप में न्याय की गुहार

भायंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन के बाहर एक पीड़ित परिवार ने छोटे बच्चों के साथ धरना प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। तपती धूप में बैठे परिवार ने पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए जल्द न्याय की मांग की।

May 13, 2026 - 22:29
May 13, 2026 - 22:49
 0  4
भायंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन के बाहर पीड़ित परिवार का धरना; छोटे बच्चों संग तपती धूप में न्याय की गुहार

मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले भायंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन के बाहर आंबेडकर नगर, भायंदर पश्चिम निवासी एक पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग को लेकर धरना आंदोलन शुरू किया। इस दौरान एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ तेज धूप में पुलिस स्टेशन के बाहर बैठी नजर आई, जिससे इलाके में नाराज़गी और आक्रोश का माहौल बन गया।

पीड़ित परिवार ने भाजपा नगरसेविका वर्षा गिरीधर भानुशाली और उनके सहयोगियों पर कथित जातीय भेदभाव, मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार प्रतिबंधक कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि अब तक संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे बहुजन समाज और सामाजिक संगठनों में भारी नाराज़गी है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि “अगर पुलिस स्टेशन में ही संविधानिक न्याय नहीं मिलेगा, तो आम नागरिक आखिर न्याय के लिए कहां जाए?”

इस आंदोलन को लेकर विभिन्न बहुजन संगठनों, संविधानवादी कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पीड़ित परिवार को समर्थन देने की अपील की है। बड़ी संख्या में समर्थकों के भायंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow