भायंदर में सनसनी: लापता युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

भायंदर पूर्व के 25 वर्षीय लापता युवक गौरव बढसार की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। मामूली विवाद के चलते हुई हत्या के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

Jun 8, 2026 - 21:52
 0  2
भायंदर में सनसनी: लापता युवक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में

भायंदर पूर्व के पूजानगर क्षेत्र से लापता हुए 25 वर्षीय युवक गौरव बढसार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गौरव बढसार 31 मई को अचानक लापता हो गया था। उसके परिजनों ने नवघर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच 4 जून को नवघर इलाके के सचिन तेंदुलकर मैदान के समीप स्थित कंदलवन क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था।

पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत और बरामद शव की जांच को एक साथ आगे बढ़ाया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि बरामद शव गौरव बढसार का ही था।

जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के चलते गौरव की चाकू मारकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, शव करीब 20 प्रतिशत तक जली हुई अवस्था में मिला था।

डीसीपी राहुल चव्हाण ने बताया कि पुलिस टीम ने महज तीन घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow