मीरा-भाईंदर में डॉक्टर्स गरबा, सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए डॉक्टरों की पहल

मीरा-भाईंदर में ह्यूमन लाइफ केयर संस्था, श्री कृष्णा हॉस्पिटल और विस्तारा हेल्थकेयर की ओर से एक दिवसीय डॉक्टर्स गरबा आयोजित किया जाएगा। रविवार शाम 6 से रात 10 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम के पास निःशुल्क हैं। आयोजकों ने सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए डॉक्टरों और नागरिकों से आगे आने की अपील की है।

Oct 12, 2026 - 13:22
 0  0
मीरा-भाईंदर में डॉक्टर्स गरबा, सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए डॉक्टरों की पहल

नवरात्रि के उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए मीरा-भाईंदर में एक दिवसीय डॉक्टर्स गरबा आयोजित किया जाएगा। ह्यूमन लाइफ केयर संस्था, श्री कृष्णा हॉस्पिटल और विस्तारा हेल्थकेयर की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की मदद के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

डॉ. दिनेश पाटील और डॉ. अल्ताफ पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गरबा रविवार को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास पूरी तरह निःशुल्क रखे गए हैं। शहर के अधिक से अधिक डॉक्टरों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की गई है।

आयोजकों के अनुसार, आज किसान सूखे और आर्थिक संकट के कारण कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में त्योहारों की खुशियां केवल अपने तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद किसान परिवारों तक भी पहुंचाने की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ डॉक्टर्स गरबा आयोजित करने की पहल की गई है।

डॉ. दिनेश पाटील और डॉ. अल्ताफ पटेल ने डॉक्टरों, उनके मित्रों और शुभचिंतकों से गरबा उत्सव में शामिल होने के साथ-साथ अपनी क्षमता के अनुसार किसान परिवारों की मदद करने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि मदद की रकम से ज्यादा उसके पीछे की भावना मायने रखती है। लोगों का छोटा-सा योगदान भी किसी किसान परिवार की दशहरा और दिवाली की खुशियों को बढ़ा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow