लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने 4 गिरफ्तार

Sep 12, 2025 - 14:40
 0  3
लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने 4 गिरफ्तार

मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान लालबागचा राजा विसर्जन में उमड़ी भीड़ चोरों के लिए सोने की खान साबित हुई। हजारों भक्तों की भीड़ के बीच चेन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी की घटनाओं ने पुलिस को भी चौंका दिया। अब दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो इंटर-स्टेट मोबाइल चोरी रैकेट से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह मुंबई से चोरी किए गए 45 हाई-एंड मोबाइल फोन नेपाल में तस्करी करने की योजना बना रहा था। लालबागचा राजा विसर्जन के दौरान 100 से अधिक मोबाइल और कई सोने की चेन चोरी हुईं, जिनमें से अभी तक सिर्फ चार मोबाइल और दो सोने की चेन बरामद हुई हैं।

मुंबई पुलिस ने चेन स्नैचिंग और चोरी के मामलों में अब तक 100 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की हैं। स्थानीय पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है और चार को चेन स्नैचिंग में गिरफ्तार किया है।

इस बार सुरक्षा के लिए मंडल ने करीब 260 एआई कैमरे लगाए थे, जिन्होंने संदिग्धों और भीड़ पर नजर रखी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन कैमरों ने करीब 50 पुराने अपराधियों को भीड़ में चिन्हित किया और 27,000 मराठा आंदोलनकारियों की मौजूदगी भी रिकॉर्ड की।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल करीब 25 लाख भक्तों ने लालबागचा राजा के दर्शन किए। भारी सुरक्षा इंतजामों के बावजूद कई राज्यों से आए अपराधियों ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया। कलाचौकी पुलिस ने 15 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें छह गुजरात के मेहसाणा और दो हरियाणा के बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow