दादर कबूतरखाना विवाद: जैन समाज का BMC के खिलाफ फूटा गुस्सा, कबूतरों की भूख पर सियासत गर्म"

Aug 6, 2025 - 18:20
 0  3
दादर कबूतरखाना विवाद: जैन समाज का BMC के खिलाफ फूटा गुस्सा, कबूतरों की भूख पर सियासत गर्म"

मुंबई के दादर स्थित कबूतरखाना में बुधवार सुबह जैन समाज के प्रदर्शन के चलते जमकर हंगामा हुआ। BMC द्वारा कबूतरों को दाना डालने पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में सैकड़ों जैन श्रद्धालुओं ने प्लास्टिक कवर फाड़कर जबरन स्थल खोल दिया और पक्षियों को दाना डाला। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतिबंध के कारण कई कबूतर भूख से मरने लगे हैं, जो मानवीय और धार्मिक दृष्टिकोण से अस्वीकार्य है।

घटना के दौरान मौके पर भारी पुलिस बंदोबस्त मौजूद था, लेकिन जनआंदोलन के चलते सुबह 10 बजे के आसपास कबूतरखाना खोल दिया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि दाना डालने पर पूरी तरह रोक लगाना सही नहीं है। उन्होंने BMC को निर्देश दिया है कि एक संतुलित नीति बनाई जाए, जिससे न पक्षियों की जान जाए, न ही जनता की सेहत को खतरा हो।

वहीं, BMC ने अब तक 142 लोगों पर कार्रवाई करते हुए ₹68,700 का जुर्माना वसूला है। यह मामला अब धार्मिक आस्था, नागरिक अधिकार और नगर पालिका की नीतियों के बीच टकराव का रूप ले चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow