मीरा-भाईंदर में BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अओकेइजाम के इस्तीफे की मांग

मीरा-भाईंदर में JNU की छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर BJP ने प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अओकेइजाम के इस्तीफे, कांग्रेस से निष्कासन और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए

Oct 14, 2026 - 13:19
 0  2
मीरा-भाईंदर में BJP का प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अओकेइजाम के इस्तीफे की मांग

मीरा-भाईंदर: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की 11 छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सोमवार शाम मीरा-भाईंदर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अओकेइजाम के इस्तीफे और कांग्रेस पार्टी से उनकी तत्काल बर्खास्तगी की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान BJP पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में उनके खिलाफ गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद उन्हें सांसद पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सांसद तत्काल इस्तीफा दें और कांग्रेस पार्टी उन्हें पार्टी से निष्कासित करे।

BJP की ओर से यह भी मांग की गई कि पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए पुलिस में FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। BJP पदाधिकारियों ने पूछा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले कांग्रेस नेता इस मामले में क्या रुख अपनाएंगे। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेतृत्व सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सांसद का इस्तीफा नहीं होता और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस आंदोलन में BJP महिला जिला अध्यक्ष वैशालीताई भोईर, वरिष्ठ नगरसेविका शानू गोहील, दीपिका अरोरा, वंदना पाटील, हेमा बेलानी, रूपाली मोदी शिंदे, वंदना भावसार, मानसी शर्मा, योगिता शर्मा, नोबेल कोरिया, सुनीता जैन, भव्य पिपालिया, कुसुम गुप्ता, कविता त्रिपाठी, यशोदा ताटे, मयूरी म्हात्रे, प्रतिभा जाट, जिला महिला पदाधिकारी वैशाली पाटील सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow