लालबागचा राजा का भव्य विसर्जन, मुंबई की गलियों में गूंजे जयकारे

Sep 6, 2025 - 13:58
 0  3
लालबागचा राजा का भव्य विसर्जन, मुंबई की गलियों में गूंजे जयकारे

मुंबई में शनिवार सुबह आस्था और भक्ति की लहर उमड़ी, जब शहर के सबसे प्रतिष्ठित गणपति लालबागचा राजा का भव्य विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। अंतिम आरती के बाद हजारों भक्त रातभर पंडाल में जुटे रहे और बप्पा को अलविदा कहने के लिए उपस्थित हुए।
लालबाग की गलियों से लेकर गिरगांव चौपाटी तक गूंजते रहे “गणपति बप्पा मोरया, पुडच्या वर्षी लवकर या” के जयकारे। फूलों और नोटों की माला से सजे भव्य राजा को भक्तों ने हर पड़ाव पर झूमकर विदा किया।
इस पारंपरिक यात्रा में लालबाग मार्केट, चिंचपोकली, भायखला स्टेशन, हिंदुस्तान मस्जिद और नागपाड़ा जंक्शन पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। वहीं, हिंदुस्तान मस्जिद के मुस्लिम भाईयों ने भी राजा को सलाम कर एकता की मिसाल पेश की।
अंतिम पड़ाव गिरगांव चौपाटी रहा, जहां अरब सागर की लहरों में आस्था का संगम हुआ। यह विसर्जन केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि मुंबई की संस्कृति, भाईचारे और एकता का प्रतीक बन चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow